Search

 
 
 

Ranchi News : निबंध प्रतियोगिता में श्रुति कुमारी तीसरे स्थान पर

20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) व एनएसएस इकाई के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकी के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) व एनएसएस इकाई के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकी के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

 

 

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस-2026 की थीम पर अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतिभागियों ने विषय पर अपनी रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक क्षमता और ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

 

Uploaded Image

 

प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज, रांची की एनएसएस यूनिट-2 की स्वयंसेविका श्रुति कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती (यूनिट-2) तथा डॉ. राहुल कुमार ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया.

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक व बौद्धिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और ज्ञान को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि सफलता से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास और सीखने की प्रक्रिया होती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही