Search

 
 
 

Ranchi News : DSPMU में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Ranchi News : कुलपति ने विश्वविद्यालय में जल्द ही ‘आइडिया लैब’ स्थापित करने पर भी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट और नए विचारों पर काम करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विश्वविद्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों को केंद्रित रखते हुए ऐसे अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे बाहरी प्रतियोगिताओं का बेहतर तरीके से सामना कर सकें.
 
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शनिवार को ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ के तहत इंटरनल हैकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कुलपति ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के नवाचार और प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी और रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही एक मेगा कॉन्क्लेव आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें तकनीकी उत्कृष्टता पर आधारित कई बड़े कार्यक्रम होंगे.

 

कुलपति ने विश्वविद्यालय में जल्द ही ‘आइडिया लैब’ स्थापित करने पर भी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट और नए विचारों पर काम करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विश्वविद्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों को केंद्रित रखते हुए ऐसे अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे बाहरी प्रतियोगिताओं का बेहतर तरीके से सामना कर सकें.

 

इससे पूर्व कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अशोक आचार्य ने स्वागत भाषण दिया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं. मौके पर डॉ. राहुल देव साह और डॉ. राजेंद्र कुमार महतो ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि हैकथॉन विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता को सामने लाने का बेहतर मंच है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक समस्याओं के व्यावहारिक और तकनीकी समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं.

 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन निर्णायक समिति ने किया. समिति में डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. अमृतराज महतो, डॉ. आंचल कुमारी, डॉ. विवेक सोनू और सावित्री कुमारी शामिल थीं.

 

कार्यक्रम में डॉ. आईन साहू, डॉ. राहुल देव साह, डॉ. राजेंद्र कुमार महतो, डॉ. प्रियरंजन प्रियदर्शी और डॉ. वीरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही