Search

 
 
 

Ranchi News :  धुर्वा इलाके से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में धुर्वा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद भी किया गया है. गिरफ्तार तस्कर बंटी कुमार को जेल भेज दिया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में धुर्वा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद भी किया गया है. गिरफ्तार तस्कर बंटी कुमार को जेल भेज दिया गया है.  

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. प्राप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के बाद सिटी एसपी के निर्देशपर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. 

 

गठित टीम ने धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में छापेमारी की और ब्राउन शुगर तस्कर बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. रांची पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा. 

 

छापेमारी टीम में धुर्वा थाना प्रभारी, विधानसभा थाना प्रभारी और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही