Search

 
 
 

Ranchi News : मांडर में घरेलू विवाद में दामाद ने साबल से सास की हत्या की, पत्नी गंभीर

Ranchi News :  सलमान अंसारी (30) ने करीब दो साल पहले अफसाना खातून से प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. मंगलवार शाम करीब सात बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. विवाद बढ़ने पर सलमान ने घर में रखे साबल से अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना पर हमला कर दिया,
 
हकीमन खातून फाइल फोटो

Ranchi News :  मांडर प्रखंड के मंदरो गांव में घरेलू विवाद में दामाद ने साबल से सास और पत्नी पर हमला किया. इस हमले में सास हकीमन खातून (55) की मौत हो गई, जबकि पत्नी अफसाना खातून (25) गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद सलमान अंसारी (30) मौके से फरार हो गया.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, सलमान अंसारी (30) ने करीब दो साल पहले अफसाना खातून से प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. मंगलवार शाम करीब सात बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ.

 

विवाद बढ़ने पर सलमान ने घर में रखे साबल से अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद परिजन आनन फानन में दोनों को मांडर स्थित कॉन्स्टेंट लिवांस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हकीमन खातून को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं, गंभीर रूप से घायल अफसाना का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही