Search

 
 
 

Ranchi News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड महुआ टोली चौक के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान डहुटोली निवासी प्रकाश उरांव के रूप में हुई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड महुआ टोली चौक के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान डहुटोली निवासी प्रकाश उरांव के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. गंभीर रूप से घायल प्रकाश उरांव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही