Search

 
 
 

Ranchi News: सुखदेव नगर थाने में एसएसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

Ranchi News: जन शिकायत में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कई मामले एसएसपी के सामने रखे गए. जिसमें पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी ने क्षेत्र में अड्डा बाजी रोकने के लिए नियमित पेट्रोलिंग की मांग की. एसएसपी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोग जो जेल से छूट कर बाहर आए हैं.
 

Ranchi News: रांची के सुखदेव नगर थाने में बुधवार को जन शिकायत कार्यक्रम में एसएसपी राकेश रंजन ने लोगों की शिकायतें सुनी. साथ ही पिछले 7-8 महीनों में जिन लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया. उसे उनके वास्तविक मालिक को एसपी ने सौंपा. मोबाइल पाने वालों में सुखदेव नगर निवासी जितेंद्र प्रसाद ने पुलिस की ओर से मोबाइल वापस किए जाने पर खुशी जाहिर किया. 


इसे भी पढ़ें:


जन शिकायत में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कई मामले एसएसपी के सामने रखे गए. जिसमें पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी ने क्षेत्र में अड्डा बाजी रोकने के लिए नियमित पेट्रोलिंग की मांग की. एसएसपी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोग जो जेल से छूट कर बाहर आए हैं. उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए.

 
जन शिकायत में दहेज़ प्रथा, मोबाइल छिनतई, अड्डेबाजी और नियमित पेट्रोलिंग नहीं करने समेत कई मामले सामने आए. थाने में कुल लंबित मामले जिनमें कार्रवाही नहीं हुई. ऐसे पांच मामले सामने आए है, जिन पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही