Search

 
 
 

Ranchi News: राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी कप का समापन, खूंटी और सिमडेगा बने चैंपियन

Ranchi News: समापन समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने कहा कि प्रतिभा शुरुआत देती है, जबकि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण सफलता तक पहुंचाते हैं.
 
चैंपियन टीम में खुशी की लहर

Ranchi News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में समापन हो गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और जीत के लिए जज्बे का प्रदर्शन किया 

 


इसे भी पढ़ें:

 

समापन समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा शुरुआत देती है, जबकि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण सफलता तक पहुंचाते हैं. 

 

समारोह में जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के महानिदेशक विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, नीरजा सहाय डीएवी विद्यालय कांके की प्रधानाध्यापक किरण यादव, पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष आश्रिता सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. 


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने अतिथियों और खेल संवाददाताओं का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया. मंच संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया.

 

प्रतियोगिता के परिणाम

 

अंडर-15 बालक वर्ग

विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोलोल, खूंटी
उपविजेता: उच्च विद्यालय, सिमडेगा
तृतीय: संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय, गुमला

सर्वश्रेष्ठ मैच खिलाड़ी: साहिल होरो
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सुकवन भिंगरा
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: श्याम शान


अंडर-17 बालक वर्ग

विजेता: संत मेरी उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज, शामटोली, सिमडेगा
उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोलोल, खूंटी
तृतीय: संत जोसेफ स्कूल, महुआटांड़, लातेहार

 

सर्वश्रेष्ठ मैच खिलाड़ी: सेमुअल मिंज
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सचिन शेंगरा
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: अजय हेमरोम


अंडर-17 बालिका वर्ग

विजेता: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा
उपविजेता: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू, रांची
तृतीय: +2 आर.एन. उच्च विद्यालय, पदमा, हजारीबाग

 

सर्वश्रेष्ठ मैच खिलाड़ी: सौम्या डुंगडुंग

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: अनु प्रिया एक्का

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: बार्टिला केरकेट्टा

 

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही