Search

 
 
 

Ranchi News : रिनपास में dTMS सेंटर का शुभारंभ, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक इलाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची स्थित रिनपास में प्रोजेक्ट मानस ब्रेन्सवे डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (dTMS) सेंटर का उद्घाटन किया गया. इसका उद्देश्य झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है.
 
  • मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक इलाज

Ranchi :  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची स्थित रिनपास में प्रोजेक्ट मानस ब्रेन्सवे डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (dTMS) सेंटर का उद्घाटन किया गया. इसका उद्देश्य झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है.

 

यह परियोजना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत वित्तपोषित की गई है. केंद्र की स्थापना रोटरी फाउंडेशन इंडिया ने रोटरी क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से की है.

 

उद्घाटन समारोह में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा , रिनपास की निदेशक डॉ जयति सिमलाई, सीसीएल के जीएम (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर लाल, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक अहम विषय बन चुका है. उन्होंने रिनपास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा. 

 

रिनपास की निदेशक डॉ जयति सिमलाई ने बताया कि डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (dTMS) एक सुरक्षित, प्रभावी और गैर-आक्रामक उपचार तकनीक है.

 

इसका उपयोग अवसाद, ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD), नशा मुक्ति उपचार और अन्य मानसिक व तंत्रिका संबंधी विकारों के इलाज में किया जाता है.

 

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से झारखंड के साथ-साथ पूर्वी भारत के मरीजों को भी अत्याधुनिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी.

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नए केंद्र का निरीक्षण किया और dTMS प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उपस्थित लोगों ने इस पहल को झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही