Ranchi News : मांडर थाना क्षेत्र के टांगर बसली गांव के रहने वाले बुजुर्ग मधु महतो को घर से निकाले जाने के बाद अब वृद्ध आश्रम में सुरक्षित जगह मिल गई है. बताया गया कि उनकी सौतेली बेटी ने उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित कर घर से बाहर कर दिया था.
इसे भी पढ़ें...
इसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग की मदद के लिए डालसा सचिव राकेश रोशन से संपर्क किया. ग्रामीणों ने उनके रहने और भरण-पोषण की व्यवस्था कराने की मांग की.
मामले की जानकारी मिलने के बाद डालसा सचिव ने तुरंत पहल की. उन्होंने पीएलवी सोनम कुमारी को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद सोनम कुमारी ने बुजुर्ग मधु महतो को नगड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचाया.
वृद्ध आश्रम प्रबंधन से उनके रहने और देखभाल की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया. इसके बाद आश्रम में मधु महतो को सुरक्षित जगह दी गई. अब वह वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं, जहां उनके रहने और देखभाल की व्यवस्था की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

