Search

 
 
 

Ranchi News: जगरनाथपुर में दिनदहाड़े छड़ से लदा चोरी हुई टेम्पू बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: 11 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे साहू स्टील दुकान से ऑर्डर के अनुसार छड़ को लाल रंग के टेम्पू में लोड कराया गया. टेम्पू चालक संतोष कुमार को शाम करीब 5 बजे छड़ की डिलीवरी करनी थी. समय से पहले पहुंचने पर चालक ने छड़ लदे टेम्पू को सड़क किनारे खड़ा कर दिया.
 
चोरी हुई छड़ से लदा टेम्पू बरामद

Ranchi News: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े दो लोगों ने छड़ से लदा टेंपो चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने छापेमारी कर चोरी हुए छड़ से लदे टेम्पू को बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे साहू स्टील दुकान से ऑर्डर के अनुसार छड़ को लाल रंग के टेम्पू में लोड कराया गया. टेम्पू चालक संतोष कुमार को शाम करीब 5 बजे छड़ की डिलीवरी करनी थी. समय से पहले पहुंचने पर चालक ने छड़ लदे टेम्पू को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. 


जब चालक डिलीवरी के लिए वापस लौटा तो टेम्पू मौके से गायब था. आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तो जगरनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 12 सितंबर को करीब 11 बजे हरमू गंगानगर रोड नंबर-2 से चोरी हुए टेम्पू को बरामद किया. टेम्पू में लदा छड़ भी पुलिस ने बरामद किया है.

 

इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ बौना हरमू निवासी और विक्की वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लाल रंग का टेम्पू, 8 एमएम छड़ के 10 बंडल, 10 एमएम छड़ के 7 बंडल बरामद किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही