Ranchi News : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संत जेवियर्स कॉलेज में मेंटल हेल्थ क्लब की ओर से टीम शक्ति के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को सामने लाया गया और लोगों को इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया. कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए.
इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ विकसित करने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में टीम शक्ति के सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
इनके अलावा प्रो. कंचिता टोप्पो, प्रो. अपूर्वश्री कुजूर, अनिरुद्ध चौधरी तथा कॉलेज के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

