Search

 
 
 

Ranchi News : ट्यूशन के लिए निकली छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

राजधानी में बच्चों के लापता होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं. ताजा मामला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन  से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. पिता इमरोज ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है.
 
  • 42 घंटे बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं

Ranchi :  राजधानी में बच्चों के लापता होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं. ताजा मामला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन  से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. पिता इमरोज ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, अलीना कक्षा 8 में पढ़ती है और वह 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. हालांकि देर रात तक घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. 

 

अलीना के पिता इमरोज ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

 

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ-साथ छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.  हालांकि खबर लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही