Search

 
 
 

Ranchi News : सुदेश महतो ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. ब्रजमोहन राम से की मुलाकात, दी बधाई

Ranchi News : सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि डॉ. ब्रजमोहन राम अपने अनुभव और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल के रूप में बेहतर कार्य करेंगे. साथ ही, वे जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
 
राज्यपाल से मिले सुदेश महतो

Ranchi News : पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि डॉ. ब्रजमोहन राम अपने अनुभव और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल के रूप में बेहतर कार्य करेंगे. साथ ही, वे जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

 

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार और विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू और युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. आजसू पार्टी ने डॉ. ब्रजमोहन राम के सफल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही