Search

 
 
 

Ranchi News : सरकारी स्कूलों में समर कैंप की शुरुआत, बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, के तत्वावधान में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 के पहले दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. गांव से लेकर शहर तक और कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
 

Ranchi :  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, के तत्वावधान में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 के पहले दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. गांव से लेकर शहर तक और कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

 

Uploaded Image

सीखें, खेलें, सृजन करें थीम पर आधारित इस समर कैंप के प्रथम दिन खेल के साथ फिटनेस व सृजन के संग बचपन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. स्कूलों में योगाभ्यास, फिटनेस गतिविधियां, दौड़, रस्सीकूद, पारंपरिक खेल और समूह आधारित मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

 

कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक कलाओं से जुड़े खिलौने, मॉडल और हस्तनिर्मित कलाकृतियां तैयार की. चित्रकला, हस्तशिल्प और सृजनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता को अभिव्यक्त किया. विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा और रचनात्मकता से जीवंत नजर आए.

 

Uploaded Image

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और सक्रिय जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया. गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा गया.

 

शारीरिक शिक्षा व खेल प्रभाग के प्रभारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से राज्यस्तरीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 मई तक चलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी विद्यालयों के लाखों विद्यार्थी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही