Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: एक्वा वर्ल्ड में समर हॉलीडे, मॉडलिंग-डांस व थीम इवनिंग्स की धूम

रांची में गर्मियों की छुट्टी बिताने का सुनहरा अवसर है. शहर के ‘एक्वा वर्ल्ड’ मछली घर में गर्मी की छुट्टियों में सभी उम्र के लोगों के लिए इंटरटेनमेंट और प्रतियोगिताओं का ख्याल रखा गया है. पूरी कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन एक्वा समूह के चेयरमैन प्रतुल शाहदेव की देख-रेख में हो रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची में गर्मियों की छुट्टी बिताने का सुनहरा अवसर है. शहर के ‘एक्वा वर्ल्ड’ मछली घर में गर्मी की छुट्टियों में सभी उम्र के लोगों के लिए इंटरटेनमेंट और प्रतियोगिताओं का ख्याल रखा गया है. पूरी कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन एक्वा समूह के चेयरमैन प्रतुल शाहदेव की देख-रेख में हो रहा है. एक्वा वर्ल्ड के निदेशक सत्य प्रकाश चंदेल और लोकेश कुमार ने बताया कि ये कार्यक्रम श्रृंखला 16 मई से 14 जून तक शाम 5.30 से आयोजित की जाएगी. 

 

सुपर मॉडल कॉन्टेस्ट का प्रिलिमनरी राउंड 22 मई को होगा. 29 मई को सेमीफाइनल और 5 जून की ग्रैंड फिनाले होगा. यह पूरा आयोजन वसीम आलम के वैंमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा कराया जा रहा है.

 

इसी तरीके से विपुल नायक के दीपांजलि ग्रुप के द्वारा हर शनिवार डांस प्रतियोगिता का प्रिलिमनरी राउंड 16 मई से शुरू होगा. 23 मई को पहला सेमीफाइनल और 30 मई को दूसरा सेमीफाइनल होगा. जबकि 6 जून को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का संयोजन देवजीत नाहा (डीजे सर) करेंगे. 

 

इसके अतिरिक्त हर रविवार को द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल मूवी सीरीज के अंतर्गत मूवी के थीम पर डांस कंपटीशन, डायलॉग कंपटीशन और म्यूजिकल क्विज का आयोजन होगा. 17 मई को ‘शोले’, 24 माई को ‘डीडीएलजे’, 31 मई को ‘हम आपके है कौन’, 7 जून को ‘दिल तो पागल है’, 14 जून को ‘धुरंधर’ मूवी की बारी होगी. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

 

झारखंड का पहला कूल मेज आकर्षण का केंद्र होगा

एक्वा वर्ल्ड में झारखंड का पहला कूल मेज लगाया गया है. जहां पूरे गार्डन में प्रचंड गर्मी में भी पानी की धीमी धीमी फुहार से मौसम ठंडा रहेगा. गार्डन में बैठे लोगों को गर्मी में भी ठंड का एहसास होगा. इन गर्मी की छुट्टियों में यह भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही