Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Scholarship News: जयपाल सिंह मुंडा विदेशी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 मई

झारखंड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करने का बड़ा मौका है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा विदेशी छात्रवृत्ति योजना 2020 (संशोधित 2026) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Advertisement
Advertisement
  • - विदेश में उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, 20 मई तक करें अप्लाई

Medininagar: झारखंड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करने का बड़ा मौका है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा विदेशी छात्रवृत्ति योजना 2020 (संशोधित 2026) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 14 मई से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया को लेकर वेबिनार भी आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा.

 

राज्य भर के 50 छात्रों का होगा चयन

इस योजना के तहत झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में 1 वर्षीय मास्टर्स कोर्स करने का अवसर मिलेगा.

 

पढ़ाई के लिए सरकार उठाएगी पूरा खर्च

चयनित छात्रों को पढ़ाई के लिए शिक्षण शुल्क का पूरा भुगतान सरकार करेगी. इसके अलावा लंदन स्थित विश्वविद्यालयों के लिए 20 हजार पाउंड वार्षिक अनुरक्षण भत्ता तथा लंदन के बाहर UK के अन्य संस्थानों के लिए 16,500 पाउंड दिए जाएंगे. साथ ही वीजा शुल्क, स्वास्थ्य बीमा, हवाई यात्रा खर्च, आकस्मिक भत्ता और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन भी सरकार की ओर से किया जाएगा.

 

आवेदन के लिए पात्रता व जरूरी शर्तें

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्र 1 अप्रैल को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड और संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का शैक्षणिक या प्रोफेशनल अनुभव भी जरूरी रखा गया है.

 

ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज समेत टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का मौका

योजना के तहत चयनित छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, इम्पीरियल कॉलेज लंदन, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर समेत UK के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि QS ग्लोबल रैंकिंग के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में ही दाखिले के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

 

इच्छुक अभ्यर्थी योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए mgos.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही