Ranchi News : बैंक कॉलोनी चिरौंदी की महिला समिति 'तरंगिणी' के तत्वावधान में गुरुवार को सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समिति की सदस्य शर्मिला मित्रा को उनकी समयबद्धता, प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें...
संस्था की वरिष्ठ सदस्य रीता गिरि ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया, जबकि समिति की अध्यक्ष अल्पना बोस एवं उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. समिति की अध्यक्ष अल्पना बोस ने कहा कि शर्मिला मित्रा की समयबद्धता एवं सक्रियता सराहनीय है और इस आचरण का सम्मान होना चाहिए.
उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने कहा कि श्रीमती मित्रा की नियमितता एवं हर काम समय पर करने की आदत अनुकरणीय है. शर्मिला मित्रा ने सम्मान के लिए समिति का आभार जताया. धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव पुनम वर्मा ने किया.
इस कार्यक्रम में सुधा दास, कुमुद श्रीवास्तव, निर्मला सिंह, दमयंती, पूनम वर्मा, रेणु मेहता, शकुन्ती चौधरी, जयमुनि नाग, सरिता, अर्चना वर्मा, भानु प्रसाद एवं अनिन्दिता सहित तरंगिनी की सभी सदस्य उपस्थित थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

