Search

 
 
 

Ranchi News : टाटीसिल्वे फोरलेन व नया सराय ROB जल्द होंगे तैयार, सड़कों की मरम्मत के निर्देश

राजधानी रांची में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. पथ निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव  सुनील कुमार ने अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा कर आम लोगों के लिए सुविधाएं शुरू करने को कहा.
 

Ranchi : राजधानी रांची में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. पथ निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव  सुनील कुमार ने अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा कर आम लोगों के लिए सुविधाएं शुरू करने को कहा.

 

बैठक में बताया गया कि नामकुम आरओबी से टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड तक बनने वाली रेडियल फोरलेन सड़क पर जल्द यातायात शुरू किया जा सकता है. प्रधान सचिव ने कहा कि यह परियोजना रांची और पुरुलिया मार्ग के बीच आवागमन को अधिक सुगम बनाएगी. वहीं, नया सराय रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

 

प्रधान सचिव ने पाइपलाइन और केबल बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत बरसात से पहले कराने को कहा. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को मुख्यालय बुलाकर कार्यों की समीक्षा करने और निर्माण सामग्री की समस्या के समाधान के लिए अंतरविभागीय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में चापूटोली से कटहल मोड़ सड़क निर्माण की निविदा जल्द जारी करने, बरियातू रोड को दुरुस्त करने और दुर्गा सोरेन चौक के लंबित कार्य को तत्काल पूरा करने पर भी जोर दिया गया. विभाग ने बताया कि राज्य में सड़क और पुल निर्माण की सैकड़ों योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही