Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : अकादमिक व परीक्षा कैलेंडर जारी होने पर तकनीकी छात्र संघ में खुशी, अध्यक्ष ने जताया आभार

सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने पर तकनीकी छात्र संघ ने खुशी जाहिर की है. संघ के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के प्रति औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने पर तकनीकी छात्र संघ ने खुशी जाहिर की है. संघ के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के प्रति औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया.

 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि समय पर कैलेंडर जारी होना छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र परीक्षा और शैक्षणिक सत्र की अनिश्चितता को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब कैलेंडर जारी होने से उन्हें पढ़ाई, परीक्षा और करियर की योजना बनाने में स्पष्टता मिलेगी.

 

उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सुनकर उस पर त्वरित कार्रवाई करना विश्वविद्यालय प्रशासन की सकारात्मक सोच को दर्शाता है. इससे छात्रों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

 

तकनीकी छात्र संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि परीक्षा कैलेंडर जारी होने से छात्रों के बीच सत्र पिछड़ने का डर समाप्त हुआ है. साथ ही समयबद्ध कार्यक्रम से शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. संघ ने इसे छात्र हित में उठाया गया बड़ा कदम बताते हुए छात्र एकता और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की जीत करार दिया.

 

संघ अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अन्य लंबित मुद्दों पर भी इसी प्रकार सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही