Search

 
 
 

Ranchi News : ऑनलाइन गेम की लत में घर छोड़कर निकला किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद

ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर चिंता की वजह बनी है. राजधानी रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है.
 
  • रांची पुलिस की तकनीकी टीम की बड़ी कार्रवाई, परिजनों ने ली राहत की सांस

Ranchi : ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर चिंता की वजह बनी है. राजधानी रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार बीते 24 मई को आशविन अचानक घर से लापता हो गया था. काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और युवक की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद कार्रवाई कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया.

 

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किशोर ऑनलाइन गेम “स्टेक” में पैसे हारने के कारण तनाव में था और इसी वजह से बिना बताए घर से निकल गया था. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित वापस लाया गया.

 

इस घटना के बाद पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और समय-समय पर उनसे बातचीत करते रहने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही