Ranchi News : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित शहीद मैदान के पास सोमवार की रात विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान चुटिया निवासी सोमनाथ राय के रूप में हुई है. वह टेंपो चलाने का काम करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे सोमनाथ राय का किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने पास में रखी लकड़ी उठाकर सोमनाथ के सिर पर वार कर दिया.
सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद सोमनाथ मौके पर ही गिर गए. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

