Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : कांवरियों का पहला जत्था 3 अगस्त को पहुंचेगा पहाड़ी मंदिर

Ranchi : आस्था का केंद्र बिन्दु एवं महादेव भोलेनाथ और नाग देवता का पवित्र स्थल पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. इस दौरान भक्तों ने आरघा सिस्टम से जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा. पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य पूजा स्थल (वेदी) तक विभिन्न रंगों के फूलों से सजाए गए हैं. श्रदधालुओं की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है.
Advertisement
Advertisement
  • -80 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे पहाड़ी मंदिर के शिवभक्त

Ranchi : आस्था का केंद्र बिन्दु एवं महादेव भोलेनाथ और नाग देवता का पवित्र स्थल पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. इस दौरान भक्तों ने आरघा सिस्टम से जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा. पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य पूजा स्थल (वेदी) तक विभिन्न रंगों के फूलों से सजाए गए हैं. श्रदधालुओं की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है. 

श्रदधालुओं की सुरक्षा और सुव्यस्थित सुविधाएं देने के लिए 80 कैमरा लगाए गए है. प्रत्येक श्रद्धालुओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों अरगोड़ा, मधुकम, चुटिया, नामकुम में भी भोलनाथ के मंदिर को सजाया गया है. सभी मंदिरों में फूलों से श्रंगार किए गए है.

Uploaded Image

सुरेश्वर धाम

पहली सोमवारी को देखते हुए मंदिर के आसपास के स्थानों पर नगर निगम द्वारा विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है. शिवभक्तों एवं कावरियों के मंदिर में प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मंदिर तक मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर समिति की ओर से शिवभक्तों के लिए दूध, जल अगरबत्ती और नारियल की भी व्यवस्था किए गए है. 

सावन महीने का पहला सोमवारी 3 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन नामकुम, मधुकम, मोरहाबादी, मांडर समेत अन्य स्थानों से कांवरियों का पहला जत्था पहाड़ी मंदिर पहुंचेगा. सोमवार सुबह तीन बजे सरकारी पूजा सम्पन्न होगी. भोलेनाथ के दर्शन के लिए सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे. सुबह 4 बजे से शिवभक्त अरघा सिस्टम से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही