Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार और राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी के घर में चोरी हुई है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात बंद घर ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के समय घर पर कोई नहीं था. हिमांशु शेखर अपने गांव गोड्डा गए हुए थे.
इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और नगदी, जेवरात व कीमती सामान उड़ा ले गए. चोरी की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

