Search

Ranchi News: बुढ़मू में बिजली सामग्री लदी ट्रैक्टर ले उड़े चोर, मामला दर्ज

Ranchi: बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और उसपर लदी बिजली सामग्री की चोरी का मामला सामने आया है. मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक ने  बुढ़मू थाना में लिखित शिकायत की है. झखराटाड़ निवासी विकास कुमार मुंडा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका लाल रंग का महिंद्रा B-275 DI MKM ट्रैक्टर (पंजीकरण संख्या WB41J-4239) चोरी हो गया. ट्रैक्टर को उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को बिजली लाइन से संबंधित कार्य के लिए भाड़े पर दिया था.
 
बताया कि 17 जून की रात मक्का राय रोड स्थित रंजीत ढाबा के पास ट्रैक्टर खड़ा था. इसी दौरान रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच अज्ञात चोर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. चोरी के समय ट्रैक्टर पर बिजली कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री भी लदी हुई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए. 

ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी विश्वजीत मंडल ने उन्हें रात करीब 3 बजे घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजनों और सहयोगियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर और सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका. पीड़ित ने बुढ़मू थाना में आवेदन देकर ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही