Search

 
 
 

Ranchi News : सुखदेवनगर में बंद घर से नकदी, जेवर और कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े घर चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किए हैं.  घर मालिक मनोज कुमार गुप्ता ने मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 

Ranchi :  जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े घर चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किए हैं.  घर मालिक मनोज कुमार गुप्ता ने मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

मनोज कुमार गुप्ता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि वे चतरा सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं. घटना के समय वे चतरा में थे. जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थीं. इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया.  जब वे छुट्टी के बाद घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है.

 

घर में रखे गोदरेज, अटैची, पूजा की अलमारी और दिवान का लॉकर भी टूटा मिला. पीड़ित के मुताबिक, घर से करीब 16 से 18 हजार रुपये नकद, सोने के कान का सेट, चांदी के गले का सेट, तीन जोड़ी बिछिया, महंगी साड़ियां और कपड़ों के अलावा एक इंडक्शन चूल्हा चोरी हो गया है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही