Search

 
 
 

Ranchi News: राहे हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज के चलते आरोपियों ने किया मर्डर

रांची पुलिस ने राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला में हुई हत्या के आरोप में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची पुलिस ने राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला में हुई हत्या के आरोप में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए है.

 

Uploaded Image

हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला स्थित एक सुनसान स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने में कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. जिसमें मृतक की पहचान रांची निवासी कंचन महतो के रूप में हुई. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास के नाम शामिल है.


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे पैसों की तंगी के कारण लूट की योजना बना रहे थे और नशा कर रहे थे. इसी दौरान कंचन महतो के साथ गाली-गलौज होने लगी. गुस्से में आकर रमन दास ने अपने साथियों के सहयोग से फरसा से हमला कर कंचन महतो की हत्या कर दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही