Search

 
 
 

Ranchi News: इस्कॉन से पहली बार शुरू हुई तीन दिवसीय जगन्नाथ यात्रा उत्सव, जय जगन्नाथ के लगे जयकारे

इस्कॉन से पहली बार तीन दिवसीय रथ यात्रा उत्सव शुरू हुई. यह यात्रा लेक एवेन्यू कांके रोड से प्राऱंभ हुई. इससे पहले तीनों विग्रहों का मंगल आरती हुआ. इस मौके पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन पाने के लिए भक्तों का लंबी कतारें लगी रही.
 

Ranchi: इस्कॉन से पहली बार तीन दिवसीय रथ यात्रा उत्सव शुरू हुई. यह यात्रा लेक एवेन्यू कांके रोड से प्राऱंभ हुई. इससे पहले तीनों विग्रहों का मंगल आरती हुआ. इस मौके पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन पाने के लिए भक्तों का लंबी कतारें लगी रही. रथ यात्रा भारतीय परंपरा के अनुसार पुरुष धोती कुर्ता और महिलाएं साड़ी पहन कर यात्रा में शामिल हुई. 

 

शाहदेव परिवारों ने रथ खिंचकर यात्रा का किया शुभारंभ

तीन दिवसीय रथयात्रा उत्सव में जयंतनाथ नाथ शाहदेव और उनके पुत्र जीतेश नाथ शाहदेव ने स्वर्ण झाड़ू से रास्ता साफ किया और आरती के पश्चात रथ की रस्सी खींच कर यात्रा का शुभारंभ किया. इस मौके पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की प्रसन्नता के लिए सुन्दर भजन, नाटक और नृत्य किए. रथ यात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान के रथ का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया. 


भक्तों ने यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को स्वादिष्ट भोग अर्पण किया, आरती संपन्न की और जगन्नाथ स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया. रथ यात्रा उत्सव के दौरान भक्तों ने उत्साह से हरे कृष्णा कीर्तन करते हुए नाचते गाते हुए भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा. इस दौरान भक्तों द्वारा स्वादिष्ट खिचड़ी और बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जाने इस्कॉन का ऐतिहासिक रथयात्रा

इस अवसर पर इस्कॉन के महाप्रबंधक मधुसुदन मुकुंद दास ने कहा की इस्कॉन आगामी वर्ष इससे भी भव्य रथ यात्रा आयोजन करेगी. इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी ने 60 वर्ष पूर्व रथ यात्रा की शुरुआत सेनफ्रांसिस्को सिटी में की थी. आज विश्व में इस्कॉन के भक्तों द्वारा 150 से अधिक देशों में रथ यात्रा पूरे श्रद्धा भाव से निकाली जाती है.

 

दिल्ली, औरंगाबाद, पुरी समेत कई शहरी में भी निकली रथयात्रा

भारत में पुरी धाम के गजपति महाराज जी की सहमति से इस्कॉन इंडिया पूरे भारत वर्ष में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से लेकर बहुदा (वापसी) रथयात्रा तक रथ यात्रा का आयोजन करती आ रही है. आज भी इस  परंपरा और उसी संकल्प के अनुसार रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस्कॉन ईस्ट कैलाश दिल्ली, इस्कॉन औरंगाबाद, इस्कॉन गोरखापुर, इस्कॉन चेन्नई समेत अन्य इस्कॉन मंदिर रविवार के दिन रथ यात्रा का आयोजन पूरे भारत में कर रही है.


इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कांके विधायक सुरेश बैठा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,  उपमहापौर नीरज कुमार, लेक एवेन्यू सोसाइटी के सचिव मुकेश काबरा, अध्यक्ष विकास सिंह और वसंत बिहार के सचिव राजेश अग्रवाल मौजूद रहे. इसके अर्जुन जालान, श्रवण जजोदिया, रवींद्र मोदी, अंचल किंगर, अनिल मोदी, रामावतार राजगढ़िया, विनोद मोदी  समेत अन्य शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही