Search

 
 
 

Ranchi News: तीन दिवसीय अंडर-12 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से हुआ निर्णय

Ranchi News: टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता संत जोन्स हिंदी मीडियम स्कूल, रांची को ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं, संत जोसेफ मिडिल स्कूल, कांके उपविजेता रहा.
 
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि
  • संत जोन्स हिंदी मीडियम स्कूल बना चैंपियन
  • लोकेश मुंडा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Ranchi News: मॉन्टफोर्ट स्कूल कांके में तीन दिवसीय इंटर स्कूल अंडर-12 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में संत जोन्स हिंदी मीडियम स्कूल, रांची ने संत जोसेफ मिडिल स्कूल,कांके को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया. निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 गोल से बराबर रहा. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में संत जोन्स हिंदी मीडियम स्कूल ने 4 गोल कर जीत दर्ज की.


इसे भी पढ़ें:


लोकेश मुंडा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता संत जोन्स हिंदी मीडियम स्कूल, रांची को ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं, संत जोसेफ मिडिल स्कूल, कांके उपविजेता रहा. प्रतियोगिता में लोकेश मुंडा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और अंश उरांव को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया.


सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी दिलीप मारडी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए. रेफरी हर्षित टोप्पो और अंकित गाड़ी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

 

खेलने से होता, बुद्धि का विकास : क्लेमेंट कंडुलना

मुख्य अतिथि ब्रदर क्लेमेंट कंडुलना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ना चाहिए. विशिष्ट अतिथि ब्रदर फ्रेडरिक सोरेग ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होती हैं. खिलाड़ियों को परिणाम से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में मॉन्टफोर्ट स्कूल के प्राचार्य ब्रदर हरमन विजय लकड़ा, उपप्राचार्य ब्रदर सुनील इंदवार सहित विद्यालय के अन्य ब्रदर्स उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही