Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गठित तीन सदस्यीय चुनाव समिति को औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस संबंध में काउंसिल के अध्यक्ष एवं झारखंड के महाधिवक्ता रोहिताश्व राय ने 28 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया.
इसे भी पढ़ें:
स्टेट बार काउंसिल ने बताया है कि उसे 27 जुलाई 2026 को अधिवक्ता संघ की 17 जुलाई 2026 को हुई आमसभा के प्रस्ताव की प्रति प्राप्त हुई, जिसमें एस.एन. दास, संजय कुमार पांडेय और लोकेश कुमार को चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया था. परिषद ने इस नियुक्ति को स्वीकृति देते हुए समिति से अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का चुनाव नियमों के अनुसार एक माह के भीतर संपन्न कराने का निर्देश दिया है.
आदेश में यह भी कहा गया है कि वर्तमान एडहॉक कमेटी चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव समिति को हर संभव सहयोग देगी तथा समिति से परामर्श कर संघ के दैनिक कार्यों का संचालन करेगी. स्टेट बार काउंसिल ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए अब्दुल कलाम राशिदी और रिंकू भकत को मानद पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. चुनाव समिति को दोनों पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment