Search

 
 
 

Ranchi  News : खेलो झारखंड में कबड्डी-खो-खो का रोमांच, 24 जिलों के 1,152 खिलाड़ी मैदान में

Ranchi  News : प्रतियोगिता 6 व 7 अक्टूबर को खेलगांव स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. इसमें राज्य के सभी 24 जिलों के अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के कुल 1,152 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
 
खेलो झारखंड 2026-27

Ranchi  News : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 के तहत कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई. 

 

 

प्रतियोगिता 6 व 7 अक्टूबर को खेलगांव स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. इसमें राज्य के सभी 24 जिलों के अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के कुल 1,152 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

 

खेलो झारखंड के मंच का प्रतिफल अब कबड्डी और खो-खो के मैदान पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है. पांचवें वर्ष में ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों से आए खिलाड़ी प्रोफेशनल खिलाड़ियों जैसी तकनीक, फिटनेस, अनुशासन, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं. 

 

खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि उचित मंच और अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं.प्रतियोगिता के पहले दिन के प्रथम चरण में कबड्डी के बालक वर्ग में चतरा, पलामू, गिरिडीह, साहिबगंज, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, गुमला, देवघर, बोकारो और गढ़वा की टीमों ने जीत दर्ज की.

 

वहीं बालिका वर्ग में साहिबगंज, हजारीबाग, रांची, धनबाद, रामगढ़, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, दुमका, गढ़वा, बोकारो और सिमडेगा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते.खो-खो के प्रथम चरण में बालक वर्ग में रामगढ़, धनबाद, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग विजेता रहे. बालिका वर्ग में रामगढ़, जामताड़ा, गुमला, लातेहार और गढ़वा की टीमों ने जीत हासिल की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही