Search

 
 
 

Ranchi News: रोजगार सृजन में व्यापारियों की भूमिका अहम- लक्ष्मी गोयल

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) में मंगलवार को सनसिटी प्रोजेक्ट्स के चेयरमेन एवं ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के संस्थापक लक्ष्मी नारायण गोयल के साथ बैठक आयोजित हुई.
 

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) में मंगलवार को सनसिटी प्रोजेक्ट्स के चेयरमेन एवं ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के संस्थापक लक्ष्मी नारायण गोयल के साथ बैठक आयोजित हुई. बैठक में उद्योग, उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और झारखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

लक्ष्मी नारायण गोयल ने कहा कि रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम उद्यमी और व्यापारी हैं. उन्होंने व्यापारिक वर्ग को समाज और शासन दोनों स्तरों पर सम्मान देने तथा अनावश्यक उत्पीड़न से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही एकल अभियान के शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी देते हुए झारखंड की खनिज संपदा के बेहतर उपयोग के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और वैश्विक सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि दावोस यात्रा के दौरान झारखंड की सकारात्मक वैश्विक पहचान बनी है. मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं तथा क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में झारखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं.

 

बैठक में चैंबर की कार्यशैली की सराहना करते हुए उद्यमियों ने संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए. इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी एस.के. जिंदल, विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, संजीव गोयल, रमेश कनोडिया, चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, दीपक कुमार मारु, धीरज तनेजा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, अनीश बुधिया, सदस्य पूनम आनंद सहित एकल अभियान के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही