Search

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड जवानों को हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने का मिला प्रशिक्षण

Ranchi: आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को विस्थापित भवन में ट्रैफिक पुलिस जवानों और होमगार्ड कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जवानों को हार्ट अटैक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए.
 
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) और प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. साथ ही उन्होंने जवानों को व्यावहारिक रूप से यह भी बताया कि हार्ट अटैक, बेहोशी, सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी स्थिति में किस तरह तत्काल प्रतिक्रिया देकर मरीज की जान बचाई जा सकती है.

डॉ. कुमार ने कहा कि हार्ट अटैक के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं. यदि उस दौरान सही प्राथमिक उपचार मिल जाए तो मरीज के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अक्सर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर सबसे पहले पहुंचते हैं. ऐसे में यह प्रशिक्षण उन्हें केवल यातायात प्रबंधन ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने में भी सक्षम बनाएगा. प्रशिक्षण के समापन पर जवानों और होमगार्ड कर्मियों ने सीखे गए कौशल का अभ्यास किया और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से लोगों की मदद करने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही