Search

 
 
 

Ranchi News: खेलो झारखंड के लिए ट्रायल, 232 गर्ल्स खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Ranchi News: चयन प्रक्रिया में बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14 में 39, अंडर-17 में 124 और अंडर-19 में 69 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस तरह कुल 232 बालिका खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया.
 
खिलाडियों ने दिखाया दमखम

Ranchi News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल विधाओं की खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में 1 अक्टूबर को खेलगांव के प्रैक्टिस मैदान में एथलेटिक्स की खुली चयन प्रक्रिया आयोजित हुई. 


इसे भी पढ़ें:


इस चयन प्रक्रिया में बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14 में 39, अंडर-17 में 124 और अंडर-19 में 69 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस तरह कुल 232 बालिका खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया.

 

चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को SGFI (School Games Federation of India) की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आयोजित कैंप में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अंतिम चयन के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकेगा.

 

वहीं, 2 अक्टूबर को एथलेटिक्स के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयुवर्गों के बालक वर्ग की खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही