Ranchi News : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने शनिवार को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और एक BMW बाइक बरामद की है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी टोली जोरार इलाके में एक महिला द्वारा अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नियंत्रण और वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

BMW बाइक बरामद
गठित टीम ने जोरार तेतरी टोली स्थित ओलिप मुंडा के घर पर छापेमारी की. इस दौरान एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अमन अंसारी (24), लोअर बाजार निवासी और ओलिप मुंडा (40), नामकुम निवासी के रूप में हुई है.
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बरामद पदार्थ को ब्राउन शुगर बताते हुए इसकी बिक्री करने की बात स्वीकार की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह समेत नामकुम और टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

