Ranchi News: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 22 सितंबर 2026 को विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रास्ते में ही समाप्त होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
आंशिक रूप से चलेंगी ट्रेनें
बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13503/13504 का 22 सितंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. गोमो और हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18035/18036 का 22 सितंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा से ही आंशिक प्रारंभ होगा. आद्रा और हटिया के बीच ट्रेन नहीं चलेगी.
आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 63598/63597 का 22 सितंबर को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. मूरी और रांची के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द
हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन संख्या 58663/58664 का 22 सितंबर को परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा. इसके अलावा हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन संख्या 58665/58666 भी 22 सितंबर को नहीं चलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

