Search

 
 
 

Ranchi News: चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर अरेस्ट, पुलिस ने किया खुलासा

Ranchi News: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी. 23 अगस्त को मोरहाबादी पानी टंकी ग्राउंड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में उसकी पहचान तमाड़ निवासी करीब 30 वर्षीय गणेश दास के रूप में हुई.
 

Ranchi News: राजधानी रांची में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की है.

 

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे के बीच सरना कॉलोनी निवासी योगेंद्र साव की स्प्लेंडर प्लस बाइक रांची कॉलेज आदिवासी ग्राउंड के पास से चोरी हो गई थी. मामले में लालपुर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी. 23 अगस्त को मोरहाबादी पानी टंकी ग्राउंड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में उसकी पहचान तमाड़ निवासी करीब 30 वर्षीय गणेश दास के रूप में हुई.

 


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक को तमाड़ के ग्रामीण इलाकों में बेचता था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की. मामले में उसके सहयोगी बुधेश्वर मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया.

 

जानकारी के अनुसार, गणेश दास का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल भी जा चुका है. उसके खिलाफ गम्हरिया थाना में वर्ष 2026 में भी मामला दर्ज है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश दास (30), निवासी तमाड़ और बुधेश्वर मुंडा (30), निवासी रायडीह नीचे बस्ती, तमाड़ के रूप में हुई है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, मोरहाबादी टीओपी प्रभारी राहुल, दीपक कुमार सिन्हा समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही