- ब्रदर सिल्वेस्टर बाड़ा की स्मृति में प्रतियोगिता; खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की दिलाई शपथ
Ranchi News : मोंटफोर्ट स्कूल में शुक्रवार को प्रथम ब्रदर सिल्वेस्टर बाड़ा मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-12 फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ. प्रतियोगिता में 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट को लेकर नन्हें फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया.
इसे भी पढ़ें...
उद्घाटन समारोह की शुरुआत परिचय और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रार्थना, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर हरमन विजय लकड़ा ने अतिथियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया.
ब्रदर सिल्वेस्टर बाड़ा को दी श्रद्धांजलि
टूर्नामेंट का आयोजन ब्रदर सिल्वेस्टर बाड़ा की स्मृति में किया जा रहा है. समारोह के दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल होने वाली विभिन्न स्कूलों की टीमों का परिचय कराया गया.
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट गेब्रियल समाज के प्रोविंशियल रेव्ह ब्रदर सतीश के डोन ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई गई. स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर मोंटफोर्ट स्कूल के उप प्रधानाचार्य ब्रदर सुनील इंदवार, ब्रदर जेनेरिपूस कंडुलना, ब्रदर ब्रेकमंस टोप्पो, ब्रदर राजेश बारला, ब्रदर आनंद सहित मोंटफोर्ट विद्यादीप के अन्य ब्रदर्स उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

