Search

 
 
 

Ranchi  News : चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ थीम पर DC ने किशोरियों बाटे हाइजिन किट

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज  विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर समाहरणालय ब्लॉक बी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
 

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज  विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर समाहरणालय ब्लॉक बी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.इस वर्ष चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो की थीम पर कार्यक्रम हुआ. जिसमें मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक कुरूतियों को तोड़ना और किशोरियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता फैलाना है.

 

इस मौके पर उप विकास आयुक्त संजय भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिका, CDPO समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने पहली बार मासिक धर्म में प्रवेश करने वाली किशोरियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया और उन्हें हाइजिन व पोषण किट प्रदान की.


इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए 16 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गईं.इसके साथ ही सैनिटरी नैपकिन डिस्पोजर मशीन भी प्रदान की गई.छात्राओं को उपायुक्त ने महावारी स्वच्छता की शपथ दिलाई.

 

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कस्तुरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के बीच आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही