Ranchi News : विधानसभा के समक्ष झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्मार-पत्र भी दिया गया. स्मार-पत्र की प्रतिलिपि देश विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी भेजा गया.
इस दौरान वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा बीस वर्षों से झारखंड में ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाए, वैश्य आयोग का गठन किया जाए, छोटे दुकानदारों का 10 लाख रुपये तक की ऋण माफ की जाए, वैश्य समाज के ऊपर हो रहे शोषण, दमन, हत्या और लूट पर रोक लगाने की मांग कर रही है.
लेकिन इसपर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि राज्य के 52% आबादी के लिए विधानसभा में विशेष सत्र आहूत की जाए. इस मौके वैश्य मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, लक्ष्मण साहु, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, संगठन महासचिव अनिल वैश्य, संगठन सचिव दिवाकर साहु, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार साहु, आलोक कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य मुकेशलाल सिंदूरिया समेत अन्य शामिल रहे.