Search

 
 
 

Ranchi News  : वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मोहम्मद गौहर का निधन

उर्दू पत्रकारिता के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और तासीर उर्दू दैनिक के चीफ एडिटर डॉ.मोहम्मद गौहर का आज रांची के आर्केड अस्पताल में निधन हो गया.
 
  • उर्दू पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति

Ranchi : उर्दू पत्रकारिता के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और तासीर उर्दू दैनिक के चीफ एडिटर डॉ.मोहम्मद गौहर का आज रांची के आर्केड अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से  पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वे एक जिम्मेदार, निर्भीक और सिद्धांतवादी पत्रकार के रूप में जाने जाते थे. जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. डॉ. मोहम्मद गौहर ने 5 जनवरी 2013 को पटना (विहार) से उर्दू दैनिक तासीर की शुरूआत की थी. 

 

 

इससे पहले वे नवंबर 2012 से ही इस अखबार के एडिटर-इन-चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने उर्दू पत्रकारिता को आधुनिक और प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

 

तासीर के स्टाफ पत्रकार मोहम्मद मुकर्रम ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के आर्केड अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ. गौहर का निधन उर्दू पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पटना के कब्रिस्तान में किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही