Search

 
 
 

Ranchi News : 21 बच्चों के साथ पकड़े गए मानव तस्कर के खिलाफ विहिप ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रांची के रहने वाले मानव तस्कर फ्रांसिस किसपोट्टा की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. विहिप के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहु ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार के मोतिहारी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने फ्रांसिस किसपोट्टा को 21 बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है, जो बेहद चिंताजनक है.
 
विहिप के क्षेत्रीय मंत्री

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रांची के रहने वाले मानव तस्कर फ्रांसिस किसपोट्टा की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. विहिप के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहु ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार के मोतिहारी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने फ्रांसिस किसपोट्टा को 21 बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है, जो बेहद चिंताजनक है.

 

डॉ. साहु ने कहा कि झारखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2017 लागू होने के बावजूद मानव तस्करी और धर्मांतरण जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गोड्डा, साहिबगंज और बिहार के भागलपुर से 5 से 12 साल तक के बच्चों को शिक्षा के नाम पर मोतिहारी के चांदमारी इलाके में रखा गया था.

 

विहिप का दावा है कि पकड़े गए बच्चों में अधिकतर आदिवासी परिवारों से हैं. संगठन ने कहा कि आदिवासी समाज को निशाना बनाया जा रहा है. डॉ. साहु ने कहा कि बच्चों का इस्तेमाल भीख मंगवाने, घरेलू काम कराने और धर्मांतरण के लिए किए जाने की आशंका है. उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की कि फ्रांसिस किसपोट्टा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और झारखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2017 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही