Search

 
 
 

Ranchi News: आधी रात को देसी बम के धमाके से दहला गांव, तीन जिंदा बम पुलिस ने किए निष्क्रिय

राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र स्थित दर्जोजाड़ी (बोंडो) गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर पर देसी बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की. बदमाशों ने कुल चार देसी बम फेंके, जिनमें एक बम फट गया, जबकि तीन बम नहीं फटे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों जिंदा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराया.
 

Ranchi: राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र स्थित दर्जोजाड़ी (बोंडो) गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर पर देसी बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की. बदमाशों ने कुल चार देसी बम फेंके, जिनमें एक बम फट गया, जबकि तीन बम नहीं फटे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों जिंदा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराया.

 

घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. अपराधियों ने कुलदीप खलखो के घर को निशाना बनाया. धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और घटनास्थल के पास से तीन जिंदा देसी बम बरामद किए. सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक टीम की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया.

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश या आपसी विवाद को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही