Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स-2 के भूमि पूजन से पहले ग्रामीणों का विरोध

नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित भूमि पूजन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही चिह्नित स्थल पर पहुंच गए और अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
 

Ranchi : नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित भूमि पूजन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही चिह्नित स्थल पर पहुंच गए और अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जमीन पर झंडा गाड़कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि उनकी कृषि योग्य भूमि पर किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा.

 

ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर रिम्स-2 के निर्माण की योजना बनाई गई है, वह वर्षों से खेती के लिए उपयोग में लाई जा रही उपजाऊ जमीन है. इस जमीन से सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है. ऐसे में अस्पताल निर्माण के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाना चाहिए. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि विकास कार्यों का वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहित कर परियोजना स्थापित करना उचित नहीं है.

 

पहले भी होता रहा है विरोध

नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 के लिए जमीन चयन के बाद से ही स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध दर्ज कराते रहे हैं. इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन, बैठक और जनसभाओं के माध्यम से अपनी आपत्ति जताई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. कई सामाजिक संगठनों और किसान समूहों ने भी इस मुद्दे पर ग्रामीणों का समर्थन किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही