Search

 
 
 

Ranchi News : ईरबा सड़क जाम का वायरल वीडियो पड़ा भारी, कांग्रेस के दो नेता निलंबित

Ranchi News : यह कार्रवाई ईरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के मामले में की गई है. प्रदेश अनुशासन समिति ने इस मामले की सुनवाई की थी. सुनवाई के बाद लिए गए फैसले के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-ऑर्डिनेटर अमरेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.

 

यह कार्रवाई ईरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के मामले में की गई है. प्रदेश अनुशासन समिति ने इस मामले की सुनवाई की थी. सुनवाई के बाद लिए गए फैसले के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा ने 29 अगस्त को कांग्रेस भवन, रांची से इससे जुड़ा आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि अभिलाष साहू और अमरेन्द्र सिंह को अगले आदेश तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है. निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

 

आदेश की जानकारी कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सहप्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद, भूपेन्द्र मरावी समेत कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता, सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी की अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को भी भेजी गई है. पार्टी की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही