Search

 
 
 

Ranchi News : 1.50 करोड़ की ड्रेन मास्टर मशीन से होगी जलाशयों की सफाई

Ranchi : शहर के जलाशयों, नदियों और तालाबों की सफाई को नई गति देने के लिए नगर निगम ने 1.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक ड्रेन मास्टर मशीन को सेवा में शामिल किया.
 

Ranchi : शहर के जलाशयों, नदियों और तालाबों की सफाई को नई गति देने के लिए नगर निगम ने 1.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक ड्रेन मास्टर मशीन को सेवा में शामिल किया. 

 

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सहयोग से खरीदी गई इस मशीन का बुधवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद मशीन को हरमू नदी में उतारकर सफाई कार्य शुरू कराया गया.

 

इस दौरान मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि मॉनसून से पहले शहर के सभी नदी-नालों और जलाशयों की विशेष सफाई कराई जा रही है. नई मशीन नदी में जमा गाद, कचरा और अन्य अपशिष्टों को निकालने में सक्षम है. इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी.

 

डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बताया कि ड्रेन मास्टर मशीन जल और स्थल दोनों जगहों पर काम करेगी. यह बारिश के दौरान भी जलाशयों और नदियों में तैरते हुए सफाई करने में सक्षम है. नगर निगम आधुनिक तकनीक के जरिए शहर के जल स्रोतों के संरक्षण और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही