Search

 
 
 

Ranchi News: रातु प्रखंड व थाना के पास जलजमाव, घरों में घुसा बारिश का पानी, बढ़ी परेशानी

रांची के रातु प्रखंड सह अंचल कार्यालय और रातु थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. बारिश के बाद मुख्य सड़क काठीटाड़ ब्लॉक रोड पर पानी जमा हो गया है
 

Ranchi: रांची के रातु प्रखंड सह अंचल कार्यालय और रातु थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. बारिश के बाद मुख्य सड़क काठीटाड़ ब्लॉक रोड पर पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे स्थित कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है.


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है.

 

छात्र-छात्रा व राहगीर परेशानी उठाने को मजबूर

लोगों ने बताया कि सड़क पर घंटों पानी जमा रहने से स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है. कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है और गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

 

एप्रोच रोड भी बदहाल

क्षेत्र के कई एप्रोच रोड की स्थिति भी खराब है.सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है.

 

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही