Search

Ranchi News : पुलिस लाइन जाने वाली सड़क पर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस लाइन जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव और बड़े गड्ढे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से यह हिस्सा किसी तालाब जैसा नजर आने लगा है, जिससे वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.
 
लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से आबकारी (एक्साइज) विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग के साजन मेजर सहित कई पदाधिकारी, प्रतिदिन कार्यालय आते-जाते हैं. इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. लोगों ने ने कहा कि बरसात की शुरुआत से पहले ही सड़क की ऐसी हालत नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है.

लोगों का कहना है कि अधिकारी तो बंद गाड़ियों में किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है. स्थिति यह है कि सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढों का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बगल के तालाब से पंप के जरिए पानी निकाला जा रहा है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही