Search

 
 
 

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी में महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी स्थित सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या के आरोप में उसके पति पवन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
 

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी स्थित सिन्दवार टोली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या के आरोप में उसके पति पवन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी बस्ती में ही घूम रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही