Search

 
 
 

Ranchi News : मोबाइल हैक कर महिला के खाते से 4.92 लाख उड़ाए, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi News : प्रभा सिन्हा ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर को उनका मोबाइल हैक हो गया था. इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि डीबीटी के तहत खाते से 4.92 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह साइबर क्राइम थाना पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करायी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : अरगोड़ा निवासी प्रभा सिन्हा का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 4.92 लाख रुपये की निकासी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रभा सिन्हा ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर को उनका मोबाइल हैक हो गया था. इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि डीबीटी के तहत खाते से 4.92 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह साइबर क्राइम थाना पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करायी.

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल किस तरह हैक हुआ और खाते से रकम किस माध्यम से निकाली गयी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही