Search

 
 
 

Ranchi News : लापुंग में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Ranchi News :  रामाटोली जंगल के किनारे मुरुप में स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 
महिला का शव

Ranchi News :  लापुंग थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाटोली जंगल के किनारे मुरुप में मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

 

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही